पीजीआई ओपीडी का समय बदला, 7 बजे से बनेंगे कार्ड
रोहतक | पीजीआईएमएस की चौधरी रणबीर सिंह ओपीडी का समय 16 अप्रैल से सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक का हो जाएगा। ओपीडी कार्ड सुबह सात बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक बनेंगे। निदेशक कार्यालय से जारी किए आदेशों के तहत सोमवार से शनिवार तक आॅप्रेशन थियेटर का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक का रहेगा। कार्यालयों का समय सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक का रहेगा और दोपहर डेढ़ बजे से दो बजे तक का समय कर्मचारियों के लंच के लिए रहेगा।