रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने किया जिलास्तरीय रोष प्रदर्शन
रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला रोहतक की ओर से चलाए जा रहे 5 दिवसीय धरने के अंतिम दिन नारों के साथ जिलास्तरीय रोष प्रदर्शन की शुरुआत की गई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान धर्मबीर मलिक ने की तथा मंच का संचालन सचिव जगरूप सिंह ने किया। प्रेस सचिव जगपाल सांगवान ने बताया कि आज के प्रदर्शन में रिटायर्ड कर्मचारियों ने भारी संख्या में भाग लिया। अब जब तक मांगों को लागू नहीं किया जाएगा तब तक ये आंदोलन लगातार बदस्तूर जारी रहेगा। प्रदर्शन में रामकिशन, सूरजकौर अहलावत, सतबीर मलिक, ओमप्रकाश शर्मा ने हरियाणा सरकार पर जमकर नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन में खेमचंद, रामकुमार महम, कृष्ण सांपला, ओमप्रकाश खिड़वाली, भीम सिंह, ओमप्रकाश कादियान, रामधारी वशिष्ठ, रामचन्द्र राठी, हवा सिंह राठी, प्रताप सिंह पूर्व प्रधान, मास्टर चतर सिंह हुडडा, मास्टर लक्ष्मीनारायण, फतेह सिंह, हरिचन्द खिडवाली, अतर सिंह, बलजीत सिंह लाकड़ा, राजपाल सिक्का, धन सिंह, चन्द्रो देवी, राजबीर सांपला, उमेद आर्य महम, जगबीर कलकल मौजूद रहे।