एमडीयू में एलुमनी मीट 15 अप्रैल को, तैयारियां तेज
रोहतक | एमडीयू के एलुमिनाई मीट के सुचारू आयोजन के लिए विश्वविद्यालय एलुमिनाई एसोसिएशन विभाग जरूरी तैयारियों में जुटा है। 15 अप्रैल को विश्वविद्यालय के एलुमनी मीट का आयोजन टैगोर सभागार में किया जा रहा है। निदेशक एलुमनी रिलेशन्स प्रो. राजीव ने बताया कि अब तक 1500 पूर्व विद्यार्थियों के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराया है।