पंचायतीराज दिवस पर आयोजित होगी विशेष ग्राम सभाएं : एडीसी
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर 24 अप्रैल को गांव खरैंटी, पटवापुर व सैंपल में विशेष ग्राम सभाएं की जाएंगी। इस कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में शुक्रवार को अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की समीक्षा की गई।
एडीसी अजय कुमार ने कहा कि तीनों गांवों में उज्जवला योजना के तहत अगर कोई पात्र व्यक्ति शेष है तो उसे योजना के तहत गैस का कनेक्शन दिया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जाने वाले खसरा व रूबैला के टीकाकरण अभियान, इंद्रधनुष कार्यक्रम व आयुष्मान भारत के बारे में भी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जिला में 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत पर्व भी मनाया जाएगा, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई अभियान व स्वच्छता को लेकर प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी। 20 अप्रैल को उज्जवला पंचायत लगाई जाएगी। 24 व 28 अप्रैल को क्रमश: राष्ट्रीय पंचायत व ग्राम शक्ति अभियान कार्यक्रम का आयोजन होगा। 2 मई को किसान कल्याण कार्यशाला लगाई जाएगी। आजीविका दिवस 5 मई को मनाया जाएगा।
बैठक में सीटीएम महेंद्रपाल, एसडीएम सांपला तरूण पावरिया, एसडीएम रोहतक राकेश कुमार, डीडीपीओ अरविंद मलिक, डीएफएससी सुरेंद्र सैनी, जिला परिषद के सीईओ नरेंद्र धनखड़, तहसीलदार सांपला सुभाष जून, बीडीपीओ राजपाल चहल, डा. संजीव, नायब तहसीलदार पवन बत्तरा मौजूद रही।