पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जसिया में 9 एकड़ में गेहूं की फसल जलकर राख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | जसिया गांव के खेतों में करीब नौ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का नहीं पता चल पाया। खेतों में काम कर रहे लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जसिया गांव के सुरेंद्र के तीन किले, बलजीत का आधा एकड़, जयपाल का डेढ़ एकड़, अनूप का आधा एकड़, जयपाल का आधा एकड़, ओमप्रकाश का डेढ़ एकड़, नरेंद्र का आधा एकड़, रणबीर का आधा एकड़, रणबीर की आधा एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से जल्द उनकी बीमा क्लेम से मुआवजा राशि दिलवाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...