पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • मधुबन लैब में हुअा तीन का लाई डिटेक्टर टेस्ट

मधुबन लैब में हुअा तीन का लाई डिटेक्टर टेस्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीजीआईएमएस से बच्चा चोरी मामले में मंगलवार को बेयरर रानी, घटना के समय वार्ड में दाखिल रही सुशीला व सोना का मधुबन लैब में लाई डिटेक्टर टेस्ट हुआ। इसके अलावा अब पुलिस को जल्द ही डीएनए रिपोर्ट भी आने की संभावना भी है। अब इस मामले में पुलिस डॉक्टरों, नर्स व स्वीपर का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराएगी। मधुबन लैब ने इसके लिए 20 अप्रैल का दिन तय किया है। मंगलवार को सुबह नौ बजे पीजीआईएमएस थाना पुलिस रानी, सुशीला और सोना को लेकर मधुबन लैब गई थी। शाम करीब छह बजे वापस लौटी। अब पुलिस बेयरर निर्मला, मंजू, संतोष, डॉ. गीतांजली, डॉ. हिना फातिमा, नर्स बलजीत कौर का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराएगी।

वार्ड 2 के स्टाफ की

लापरवाही मिली थी

पीजीआईएमएस के वार्ड दो में 10 सितंबर को गांधी कैंप की रंजू ने बेटे को जन्म दिया था। इसके कुछ समय बाद ही रंजू का बेटा चोरी हो गया था। जिसको लेकर पुलिस ने वार्ड दो में ड्यूटी पर तैनात पूरे स्टाफ से पूछताछ की थी। मगर कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद मामले को लेकर हैड क्वार्टर डीएसपी रविंद्र के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई थी, लेकिन पुलिस अब के हाथ कोई भी अहम सुराग नहीं लग पाया है।

आरोपी जल्द आएंगे काबू

पुलिस की एक टीम ने तीन जनों का लाई डिटेक्टर टैस्ट करवाया है। इसके अलावा डॉक्टरों व अन्य स्टाफ का टेस्ट गुरुवार को करवाया जाएगा। वहीं पुलिस बच्चा चोरी के आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास कर रही है। - मंजीत मोर सब इंस्पेक्टर, प्रभारी थाना पीजीआईएमएस

खबरें और भी हैं...