पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • मासूम को इंसाफ दिलाने के लिए रात को लगी कोर्ट, आज नहीं होगा संस्कार

मासूम को इंसाफ दिलाने के लिए रात को लगी कोर्ट, आज नहीं होगा संस्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टिटोली माइनर में मिले बच्ची के शव मामले में मंगलवार शाम को कोर्ट लगी। पानीपत के ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट एडवोकेट मोमिन मलिक की अपील पर जेएमआईसी सीमा दलाल ने रात को ही अपने घर पर अदालत लगाई। मलिक ने आशंका जताई है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। हत्या का मकसद दुष्कर्म के इस घिनौने अपराध को छिपाना रहा है। उन्होंने कोर्ट से बच्ची के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने के आदेश देने की गुहार लगाई। इस पर जेएसआईसी सीमा दलाल ने सदर थाना प्रभारी को बुधवार को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए है।

पीजीआई पहुंचकर शव देखा,

फिर कोर्ट में लगाई याचिका

टिटोली माइनर में रविवार को एक 10 वर्षीय बच्ची का शव बैग में बंद मिला था। शव अधिक पुराना होने के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ज्यादा खुलासा नहीं हुआ। 72 घंटे पूरे होने के बाद बुधवार को बच्ची के शव का अंतिम संस्कार होना था। इससे पहले मंगलवार को एडवोकेट मोमिन मलिक रोहतक पहुंचे। उन्होंने थाना सदर पुलिस से जानकारी ली और पीजीआईएमएस में शव देखा। प्रशिक्षु आईपीएस मकसूद अहमद ने बताया कि आज आईओ कोर्ट में पेश होंगे।

खबरें और भी हैं...