आधी रात को होटल व हुक्का बार में छापेमारी
रोहतक | पुलिस की स्वाट टीम ने छोटूराम चौक, हैफेड चौक व गंगा पैलेस में चलने वाले होटलों में छापेमारी की। इसके अलावा पुलिस ने छोटूराम चौक पर एक हुक्का बार में भी छापा मारा। इस दौरान होटल व बार मालिक शटर बंद कर मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने कई युवक और युवतियों को चेतावनी देकर छोड़ा है। पुलिस के अनुसार इन तीनों स्थानों पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने 19 युवक युवतियों को पकड़ा है। पुलिस ने सभी के मोबाइल नंबर व नाम संबंधी जानकारी लेने के बाद उन्हें छोड़ दिया। जबकि होटल, कैफे व बार मालिकों से भी उनके रिकार्ड की जानकारी मांगी है। इसके लिए उन्हें बुधवार को संबंधित थानों में तलब किया है। रिकार्ड उपलब्ध न कराने वालों पर कार्रवाई होगी।