पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीजीआई में दो लड़कियों ने तोड़ा दम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिघाना गांव की कीटनाशक के प्रभाव से बेसुध 14 वर्षीय काफी व 7 वर्षीय किरण ने पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मंगलवार देर रात को दम तोड़ दिया। जबकि पीजीआई में उपचाराधीन 17 वर्षीय कोमल ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपने पिता कश्मीरी लाल के खिलाफ आए दिन शराब के नशे में मारपीट करने व जबरदस्ती जहर पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता कश्मीरी के खिलाफ मारपीट करने व जबरदस्ती जहर पिलाकर हत्या करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

कोमल ने बताया कि उसका पिता अक्सर शराब के नशे में उनके व उसकी मां के साथ मारपीट करता है। पिता के डर से परिवार के सभी सदस्य किसी को कुछ नहीं बताते थे। मंगलवार को पिता ने उसकी मां सुमन व चार बहनों को जबरदस्ती जहर पिलाकर मारने का प्रयास किया। जहर के प्रभाव से मां-बेटियों को बेसुध हालत मे पड़ोस के लोगों ने जींद के सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया था, जहां से चिकित्सकों ने मां-बेटियों को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक भेज दिया गया था। बुधवार को पुलिस ने पीजीआई पहुंचकर दोनों किशोरियों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। अलेवा थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि बेटी कोमल के बयान पर पिता के खिलाफ मारपीट, जबरदस्ती जहर पिलाकर हत्या का केस दर्ज कर लिया है और आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी है।

बेटी कोमल ने पिता पर लगाया मारपीट व जबरदस्ती

जहर देकर मारने का आरोप, पिता पर केस दर्ज

बिघाना गांव में घरेलू कलह के चलते मंगलवार को एक महिला ने चार बेटियों के साथ कीटनाशक का सेवन कर लिया था। जिनको बेसुध हालत में सिविल अस्पताल जींद में दाखिल कराया गया। डॉक्टरों ने 37 वर्षीय सुमन प|ी कश्मीरी लाल, लगभग 18 वर्षीय कोमल, 14 वर्षीय काफी, 9 वर्षीय स्नोहा व 7 वर्षीय किरण की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। पुलिस ने बेटी के बयान पर आरोपी पिता पर केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...