हरियाणा समेत देश के 22 राज्यों में आंधी और बारिश, दो लोगों की मौत, 14 घायल
नई दिल्ली | हरियाणा व दिल्ली एनसीआर सहित देश के 22 राज्यों में बुधवार तड़के आंधी-तूफान आया और बारिश हुई। दिल्ली में दीवार गिरने से 18 साल के लड़के की जान चली गई। वहीं, अलग-अलग घटनाओं में 14 लोग घायल हुए हैं। रोहतक में तीसरी मंजिल से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। 250 से ज्यादा पेड़, 84 से ज्यादा बिजली के पोल गिर गए। खास बात यह है कि इस आंधी को लेकर मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया था। अब मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में अगले 2-3 दिन आंधी-तूफान और तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।
दिल्ली में कार पर गिरा पेड़।
अमेरिका में तूफान से तबाही, पांच की मौत
न्यूयाॅर्क | अमेरिका के न्यूयॉर्क, कनेक्टिकट सहित उत्तर-पूर्वी इलाके में मंगलवार रात आए तूफान ने तबाही मचाई है। सैकड़ों पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए जबकि करीब पांच लाख घरों की बिजली कट गई है। न्यूयॉर्क, कनेक्टिकट में हुए हादसों में 5 लोगों की मौत हुई है।