पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • डीसी का सर्वे 168 में 120 काॅलोनियों में साफ पानी

डीसी का सर्वे-168 में 120 काॅलोनियों में साफ पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में पेयजल व्यवस्था को लेकर डीसी और पब्लिक हेल्थ विभाग ने सोमवार को मंत्री मनीष ग्रोवर के सामने बड़े दावे किए थे। शहर के 20 वार्डों की 168 कॉलोनियों में डीसी की ओर से जनता के फीडबैक पर करवाए गए सर्वे में दावा किया गया है कि 120 कॉलोनियों में साफ पानी है। 21 कॉलोनियों में कम पानी आता है, जबकि 14 कॉलोनियाें में गंदा पानी और 6 में कम प्रेशर से पानी आता है। 5 कॉलोनी ऐसी है, जहां पानी नहीं आ रहा।

वहीं, पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लगभग 150 कॉलोनियों में पानी की कोई दिक्कत ही नहीं है। बाकी जगह 15 दिन में समाधान करवा दिया जाएगा। इससे अलग पार्षदों व अन्य जनप्रतिनिधियों के दावे के अनुसार 168 कॉलाेनियों में से लगभग आधे शहर में किसी न किसी रूप में पानी का संकट है। कहीं पानी पहुंच नहीं रहा तो कहीं पर गंदा आ रहा है। कई जगह तक पेयजल की लाइन ही बिछी नहीं है। डीसी की सर्वे रिपोर्ट, पब्लिक हेल्थ के दावे और जमीनी सच्चाई तीनों अलग-अलग है। ऐसे में 15 दिन में अधिकारियों के दावे सिरे चढ़ते दिखाई नहीं दे रहे, जबकि मंत्री ग्रोवर निर्देश दे चुके हैं कि एक-एक गली-मोहल्ले तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करवाई जाए।

डीसी की रिपोर्ट

जानिये 6 वार्डों में अधिकारियों के दावे और जमीनी स्तर पर पानी सप्लाई का सच

वार्ड नंबर-1

दावा : शिव कॉलोनी व इंदिरा कॉलोनी मेंं व्यवस्था ठीक है। साफ पानी आता है। सूर्या नगर में केवल पानी का प्रेशर कम है।

हकीकत : शिव कॉलोनी में जल संकट है। यहां मात्र 15 प्रतिशत गलियों में पाइप लाइन बिछी है। सूर्या नगर में रात 3 बजे लोग पानी भरने को मजबूर हैं।

वार्ड में गंदे पानी की शिकायत पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों को करने के साथ ही नगर निगम की बैठक में भी मामला उठाया गया है। -राजबीर सैनी, पार्षद, वार्ड-1

वार्ड- 5 : दावा : लक्ष्मी नगर, विकास नगर, दुर्गा कॉलोनी, प्रेम नगर, उत्तम विहार में पानी की व्यवस्था ठीक है। यहां साफ पानी आता है।

हकीकत : लक्ष्मी नगर, विकास नगर व प्रेम नगर में कभी-कभी पानी की दिक्कत होती रहती है। पार्षद सूरजमल रोज का कहना है कि बसंत बिहार, शास्त्री नगर व उत्तम विहार के पार्ट टू में पानी की दिक्कत है। आजादगढ़ की दो-तीन गली में पानी की दिक्कत है।

शहरी क्षेत्र में पानी की समस्याओं को लेकर एक रिपोर्ट तैयार करवाई गई थी। इसी रिपोर्ट को एक सप्ताह पहले जनस्वास्थ विभाग को सौंपा गया था। जानकारी के सोर्स भी अलग-अलग हैं। यदि इसके अलावा भी किसी को समस्या है तो उसे दूर करवाया जाएगा। - डॉ. यश गर्ग, डीसी, रोहतक

आपके यहां भी पानी की समस्या है तो हमें बताएं : व्हाट्सएप नंबर 9896975541 पर शिकायत भेजें। : बाकी वार्ड की रिपोर्ट कल पढ़ें

पब्लिक हेल्थ-150 में कोई दिक्कत नहीं

21 कॉलोनियों में कम पानी, 14 में गंदा, 6 में कम प्रेशर और 5 में नहीं आ रहा। पब्लिक हेल्थ ने खारिज की रिपोर्ट

वार्ड नगर- 2

दावा : गोपालपुरा, लाल बहादुर शास्त्री नगर, नंद कॉलोनी, अंबेडकर नगर, गढ़ी मोहल्ला, गुरुनानक गली, रामलीला पड़ाव, कृष्ण कॉलोनी, करतारपुरा में पानी की व्यवस्था ठीक है।

हकीकत : लाल बहादुर शास्त्री नगर में पानी का प्रेशर नहीं है। यहां कई गलियों में एक साल से पानी नहीं आया।

वार्ड 2 में पीने के पानी की समस्या के बारे में अफसरों से मिलकर शिकायत की गई है। समाधान कुछ नहीं हुआ। - ममता रानी, पार्षद, वार्ड 2

वार्ड नंबर -3

दावा: गोपाल कॉलोनी, लक्ष्मणपुरी कॉलोनी, शौरा कोठी, अनंत पुरा, डेयरी मोहल्ला, सैनीवास सहित वार्ड के सभी मोहल्लाें में साफ पानी आता है।

हकीकत : रैनकपुरा, खोखराकोट, कबीर कॉलोनी, बालकनाथ कॉलोनी में 3-4 दिन में 15 से 20 मिनट पानी आता है। डेयरी मोहल्ला में तो मंत्री की गाड़ी रोककर घेराव किया गया था।

शौरा कोठी की 5 हजार आबादी 7 महीने से पीने के पानी का संकट झेल रही है। सैनीवास में गंदा पानी आता है। -सुशीला इंदौरा, पार्षद, वार्ड 3

वार्ड-7 : दावा : बाेहर गांव, अस्थल बोहर, गढ़ी बोहर, गढ़ी माजरा में पानी की व्यवस्था ठीक है। यहां ट्यूबवेल लगा पानी की सप्लाई की जा रही है।

हकीकत : बोहर, अस्थल बोहर, गढ़ी बोहर और गढ़ी माजरा गांव की लगभग 25 हजार आबादी पीने के पानी को लेकर संकट झेल रही है। पार्षद सरिता नांदल ने कहा कि गांवों व कॉलोनियों में शुरुआत से ही पानी की समस्या चल रही है। प्रदर्शन भी कर चुके हैं, समाधान नहीं मिला।

डीसी की ओर से शहर में पेयजलापूर्ति को लेकर सर्वे करवाया गया था। उसकी रिपोर्ट पब्लिक हेल्थ विभाग को सौंपी गई। पड़ताल के बाद सर्वे में शामिल 168 कॉलोनियों में से लगभग 150 में पानी की व्यवस्था सही मिली। बाकी में भी 15 दिन में सुधार कर दिया जाएगा। - ईश्वर जैन, एसई, पब्लिक हेल्थ

पार्षद बोले-लाेग पानी को तरसे, अफसर गलत

वार्ड नंबर - 4

अधिकारियों का दावा : सूर्या नगर, छोटूराम नगर, राजेंद्र नगर, प्रवेश नगर में पानी की व्यवस्था ठीक है। यहां साफ पानी की सप्लाई हाेती है।

हकीकत : सूर्या नगर, छोटूराम कॉलोनी, प्रवेश नगर में पानी का भीषण संकट है। राजीव नगर में पानी की पाइप लाइन बिछी नहीं है।

पूरे वार्ड में पीनेे के पानी की समस्या चल रही है। गर्मी के मौसम में हालात बेकाबू हैं। कुछ कॉलाेनियों में 4 दिन में एक दिन पानी आता है। - रेणु डाबला, मेयर

खबरें और भी हैं...