पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • एमडीयू हॉस्टल में रात 2 बजे मारपीट, 10 छात्र घायल

एमडीयू हॉस्टल में रात 2 बजे मारपीट, 10 छात्र घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | एमडीयू के हॉस्टल नंबर 2 में बुधवार देर रात 2 बजे जमकर मारपीट हुई। हॉस्टल में फिजिक्स स्ट्रीम के छात्र रहते हैं। 10 छात्रों को चोट आई हैं। इनमें फिजिक्स संकाय के आकाश, विश्वास, प्रवीन, अनिल, दीपक, नवतीश,पंकज, हिमांशु को पीजीआई के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया है। छात्रों पर हमले का अारोप एमडीयू के ही लॉ स्टूडेंट्स पर है। ये सभी लॉ स्टूडेंट्स हॉस्टल नंबर 6 के बताए जा रहे हैं। घायल छात्रों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रात को खाना खाने के बाद वो सभी करीब दस बजे अपने कमरों में सोने चले गए थे। रात दो बजे करीब 100 से ज्यादा हॉस्टल नंबर 2 के छात्र उनके हॉस्टल में घुस गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। करीब 20 छात्रों को उन्होंने चोट मारी। इस दौरान फिजिक्स स्ट्रीम के कई छात्र हॉस्टल से अपनी जान बचा कर भागे। छात्रों ने हमला करने वाले स्टूडेंट्स पर उनके कमरों में रखा सामान और लेपटॉप आदि भी तोड़ने का आरोप लगाया है।

खबरें और भी हैं...