पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला टीम गठित, अब 10 मिनट में आने का दावा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संदिग्ध परिस्थिति में अर्धनग्न अवस्था में मिलने वाली महिला के मामले में पुलिस के सतर्कता और सुरक्षा के दावे की पोल खुलने के अगले दिन पुलिस जागी है। एसपी जश्नदीप रंधावा ने मामले का संज्ञान लेते हुए अब रात के लिए एक महिला टीम गठित कर दी है। पुलिस का दावा है कि ये टीम रात के समय शहर में महिला के साथ कोई वारदात होने की सूचना मिलने के 10 मिनट में ही घटनास्थल पर पहुंच जाएगी। महिला पुलिस की इस टीम का सहयोग करने के लिए कई पुरुष कर्मचारी भी टीम के साथ रहेंगे। दरअसल मंगलवार रात 12 बजे सेक्टर 14 के पास महिला के अर्धनग्न मिलने के मामले में पुलिस दो घंटे की देरी से पहुंची थी। इस मामले को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से उठाया। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए एसपी जशनदीप रंधावा ने इस मामले की जांच डीएसपी रमेश कुमार को सौंप दी है।

गले नहीं उतर रही महिला पुलिस थाने की सफाई

महिला थाना पुलिस का कहना है कि रात को जिस वक्त सेक्टर 14 के पास एक महिला के अर्धनग्न मिलने की सूचना मिली थी। उससे कुछ समय पहले एक महिला के कच्चा बेरी रोड पर मिलने की सूचना मिली थी। इस पर महिला पीसीआर को पहले कच्चा बेरी रोड पर भेजा गया था, लेकिन रास्ते में ही पीसीआर को सूचना मिली की वहां पर थाना शहर में तैनात महिला पुलिस कर्मी पहुंच गई हैं। जो महिला को थाना शहर में ले गई। इसके बाद जब पीसीआर वापस महिला थाने में लौट आई। महिला थाना का तर्क है कि इसके बाद जब उन्होंने दिल्ली रोड मामले में जाने की तैयारी की तो उसी दौरान पीजीआईएमएस थाना में तैनात महिला एसआई बिमला उक्त महिला को लेकर थाने पहुंच गई थी।

16 मई को छपी खबर।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं

इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच महिला थाना डीएसपी रमेश कुमार को सौंप दी गई है। जो दोषी पाएगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रात के समय भी एक महिला पुलिस टीम तैनात रहेगी। -जश्नदीप रंधावा, एसपी रोहतक ।

खबरें और भी हैं...