खेदड़ प्लांट से 3 दिन कम मिलेगी बिजली, ज्यादा लगेंगे कट
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड, पंचकुला से बुधवार शाम को चेतावनी जारी की गई कि खेदड़ थर्मल प्लांट यूनिट-2 और अन्य सीजीएस इकाइयों से कम हिस्सेदारी के कारण बिजली की चल रही कमी तीन दिन और रहेगी।
बिजली कमी होने से जिले में बिजली संकट गहराएगा और तेज गर्मी में तीन दिन तक जिले के उपभोक्ताओं को बिजली कट से जूझना पड़ सकता है। फिलहाल रोहतक सर्कल के अधिकारियों ने राशनिंग प्रक्रिया के तहत बिजली का शेड्यूल बनाने की प्लानिंग करेंगे। जसिया एसडीओ ने बताया कि बुधवार को पंचकुला एक्सईएन (एसओ) ने मैसेज जारी किया था कि जिसमें कहा गया है कि खेदड़ इकाई -2 और कुछ अन्य सीजीएस इकाइयों से कम हिस्सेदारी के कारण, बिजली की चल रही कमी तीन दिनों तक जारी रहने की संभावना है। हालांकि वैकल्पिक स्रोतों से बिजली की व्यवस्था के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कम से कम अगले 24 घंटों से पहले स्थिति में सुधार की संभावना नहीं है। तब तक, शहरी, ग्रामीण, एग्रीकल्चर के उपभोक्ताओं के बीच उपलब्ध बिजली को राशनिंग प्रक्रिया के तहत सप्लाई दिया जाना तय किया गया है। गर्मी के समय में बिजली संकट गहराने से उपभोक्ताओं को निश्चित ही परेशानी होगी। फिलहाल उच्चाधिकारी पर्याप्त बिजली सप्लाई उपलब्ध कराने के लिए लगातार खेदड़ प्लांट प्रबंधन से संपर्क में हैं। बिजली सप्लाई बहाल रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।
सर्कल के इन फीडरों से लगाए जाएंगे बिजली कट
यूएचबीवीएन प्रवक्ता ने बताया कि शहरी क्षेत्र में करीब दो लाख व ग्रामीण क्षेत्रों में डेढ़ लाख बिजली उपभोक्ता हैं। शहर में 24 घंटे व ग्रामीण एरिया में चार घंटे व दिन में चार घंटे बिजली सप्लाई दिए जाने का शेड्यूल निर्धारित है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सांपला, जसिया, महम, सब अरबन सब डिवीजन, कलानौर, भालौठ, सब अरबन रोहतक सब डिवीजन से बिजली सप्लाई की जाती है। राशनिंग प्रक्रिया के तहत एक क्षेत्र में निर्धारित अवधि का कट लगाकर दूसरे क्षेत्र में निर्धारित समय के लिए बिजली सप्लाई दी जाती है।
िबजली कट