पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ऑटो चालक से कैश छीनने के दोषी को 5 साल कैद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | हिसार बाईपास पर ऑटो चालक से नकदी छीनने के दोषी कच्ची गढ़ी के आकाश को जिला सत्र न्यायधीश संतप्रकाश की अदालत ने 5 साल की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर 25 हजार रुपए जुर्माना लगाया है। 2017 में बहु अकबरपुर के सुभाष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपने बेटे मनीष के साथ सवारियां लेकर अपने घर जा रहा था। जब वे हिसार बाईपास के नजदीक पहुंचे तो उसके साथ सीट पर बैठा युवक उसे पैसे छीनकर फरार हो गया। उसके बेटे मनीष ने युवक का पीछा किया और वहां पर मौजूद पुलिस की सहायता से पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने नाम कच्ची गढ़ी निवासी आकाश उर्फ अक्षय बताया।

खबरें और भी हैं...