गुप्ता को हरा एमसीआई सदस्य बने डॉ. यादव
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की सदस्यता के चुनाव में बुधवार को हेल्थ विवि के एकेडमिक अफेयर्स के डीन डॉ. रोहताश यादव ने मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर एवं डीन डॉ. एमसी गुप्ता को सात मतों से हरा दिया। एमसीआई की सदस्यता के चुनाव को लेकर हेल्थ विवि के एकेडमिक अफेयर्स के डीन एवं रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष सीनियर प्रोफेसर डॉ. रोहताश यादव, मेडिकल कॉलेज के डीन व डायरेक्टर डॉ. एमसी गुप्ता और एक अन्य डॉक्टर ने नामांकन किया था। तीसरे उम्मीदवार ने नाम वापस ले लिया था। इसके बाद डॉ. रोहताश और एमसी गुप्ता के बीच ही चुनाव तय था। एमसीआई के चुनाव में राज्यपाल, वीसी सहित कुल 38 मतदाताओं की सूची है। मतदान में 33 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। इनमें 20 वोट डॉ. रोहताश के पक्ष में आये और 13 वोट डॉ. एमसी गुप्ता को मिले। कड़े मुकाबले में डॉ. रोहताश ने डॉ. एमसी गुप्ता को 7 मतों से हरा दिया। अब डॉ. रोहताश यादव हेल्थ विवि की तरफ से एमसीआई में प्रतिनिधित्व करेंगे। डॉ यादव पांच साल तक एमसीआई के सदस्य रहेंगे।मतदान में कोर्ट मीटिंग के सदस्य हेल्थ विवि के वीसी डॉ. ओपी कालरा, हेल्थ सर्विस के डायरेक्टर जनरल, मेडिकल कॉलेज के डीन व डायरेक्टर डॉ. एमसी गुप्ता, एकेडमिक अफेयर्स के डीन डॉ. रोहताश यादव, डॉ. संजय तिवारी, डॉ. एसएस लोहचब, डॉ राजेश राजपूत, डॉ. सरिता, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. सुरेश कांता, डॉ. गजेंद्र सिंह, डॉ. विकास शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नित्यानंद, डॉ. अंतरिक्ष दीप, डॉ. एचके अग्रवाल, डॉ. असीम, डॉ. इंदू खुराना, डॉ. हरप्रीत कौर, डॉ. सुशांत गर्ग, डॉ. विवेक कौशल, डॉ. एके चौहान, डॉ. उमा चौधरी, डॉ. सतवीर सिंह, डॉ. मंजूनाथ, डॉ. बीएम सिंह, डॉ. धारा, डॉ. उषा वर्मा, डॉ. एके सहित अन्य ने मतदान किया। जबकि चांसलर व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, डॉ. राजबहादुर सहित पांच सदस्यों ने मतदान नहीं किया।