बस स्टैंड पर लगाया शिविर, 58 ने किया रक्तदान
रोहतक | पीजीआई में कार्यरत सरला देवी की ओर से उसके पुत्र विक्रम नैनवे के जन्मदिवस पर मां दानों देवी धर्मार्थ ट्रस्ट के सहयोग से बस स्टैंड परिसर पर रक्तदान शिविर लगाया। शिविर के मुख्यातिथि पीजीआईएमएस के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजीव नंदा मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता ट्रस्ट के चेयरमैन तस्वीर हुड्डा ने की। इस अवसर पर डॉ. प्रतीक ग्रोवर व डॉ. अनूप कुमार की टीम ने 58 यूनिट रक्त एकत्रित कर पीजीआईएमएस को भिजवाया। शिविर में रोडवेज जीएम राहुल जैन व ट्रेनिंग स्कूल इंचार्ज हरीश शर्मा ने भरपूर सहयोग दिया। इस अवसर पर अतिथियों को स्मृति चिह्न व रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।