सुपवा में बुधवार को चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं हुई
रोहतक | स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स में चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। बुधवार को डिपार्टमेंट ऑफ अर्बन प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर में दो परीक्षाओं का आयोजन किया गया। चौथे समेस्टर के विद्यार्थियों ने जहां बिल्डिंग सर्विस विषय की परीक्षाएं दी। वहीं आठवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने ट्रैफिक और ट्रांसपोर्टेशन का पेपर दिया। इस दौरान परीक्षा केंद्र में वीसी, प्रोफेसर राजबीर सिंह, और कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन वीपी नांदल निरीक्षण करने पहुंचे।
रोहतक . सुपवा में सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू दौरा करते कुलपति प्रो. राजबीर सिंह।