पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नशे की लत को पूरा करने के लिए युवक बना चोर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने बाइक, मंदिर दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने के आरोपी राजीव नगर के दीपक को दिल्ली बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। कुंज विहार के वेदप्रकाश ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी अमृत काॅलोनी में किरयाने की दुकान है। 7 मई की रात को किसी ने उसकी दुकान का शटर तोड़कर 22,000 रुपए की नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। एवीटी प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज वर्मा को सूचना मिली थी कि एक युवक दिल्ली बाईपास पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद सिपाही अमित के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी करते हुए राजीव नगर के दीपक को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में 7 मई को दुकान का शटर तोड़कर नकदी चोरी की थी, 15 दिन पहले एकता कॉलोनी में स्थित मंदिर से दान-पात्र में रखे रुपए चोरी करने, 3 महीने पहले हुडा सिटी पार्क से बाइक चोरी, एक महीना पहले विकास नगर से बाइक चोरी करने की वारदात को कबूला है।

खबरें और भी हैं...