रोडवेज कर्मी बोले- विभाग को निगम नहीं बनने देंगे
रोडवेज संयुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह धनखड़ व हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष इंद्र सिंह बधाना अगुवाई में सीपीआईएम के राज्य सचिव सुरेंद्र मलिक व आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सचिव मंडल सदस्य वीरेंद्र मलिक व प्रवक्ता डॉ. ओमनारायण शर्मा को ज्ञापन देकर रोडवेज विभाग को बचाने के लिए ज्ञापन दिया। बस स्टैंड पर यूनियन नेता वीरेंद्र सिंह धनखड़ व इन्द्र सिंह बधाना ने सभ को संबोधित करते कहा कि राज्य सरकार को चेताया कि वर्तमान सरकार भी पूर्व सरकार की भांति जनता की खून-पसीने की गाढ़ी कमाई से खड़े किए गए रोडवेज विभाग के अस्तित्व को समाप्त करने पर तुली है। जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। रोजवेज विभाग को निगम नहीं बनने देंगे। उन्होंने विगत दिनों राज्य मंत्रिमंडल द्वारा पारित 500 प्राइवेट बसों के प्रस्ताव को रद्द करने, वर्ष 2014 के चालकों को हटाए जाने के महानिदेशक के तुगलकी फरमानों को भी रद्द करने की मांग करते हुए पक्का करने की मांग की। इस अवसर पर संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेश नेता ओमप्रकाश ग्रेवाल आदि रहे।
रोडवेज का निजीकरण सीधा
आम आदमी पर बोझ : आप
रोहतक | हरियाणा रोडवेज संघर्ष समिति ने बुधवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सभी विपक्षी दलों को ज्ञापन सौंपने के अपने अभियान के तहत रोडवेज यूनियन ने आम आदमी पार्टी पार्टी के राज्य कार्यालय में जाकर ज्ञापन सौंपा। प्रदेशाध्यक्ष जोगेंद्र के नेतृत्व में कर्मचारी वहां गए। आम आदमी पार्टी ने रोडवेज संघर्ष समिति की मांगो को जायज बताते हुए उनका समर्थन किया व प्रदेश प्रवक्ता डॉ. ओमनारायण पंडित ने मांग पत्र लेते हुए कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर उनकी जायज मांगो को पूरा करेगी। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि हर रोज छात्र -छात्राएं रोडवेज बसों में सफर करते हैं, लेकिन बसों की कमी होने वजह से छात्रों को बसों में लटक कर या छतों पर बैठकर सफर करना पड़ता है। छात्राओं के फ्री पास होने के बावजूद प्राइवेट बसों का महंगा सफर करना पड़ता है या अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ती है। दूसरी तरफ कई दिनों से हड़ताल पर बैठे निगम निकाय के सफाई कर्मचारियों पर एस्मा लगाना सरकार का तुगलकी फरमान से कम नहीं है।