एसडीओ से मारपीट की निंदा
रोहतक | डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन की ओर से एक बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शिवशंकर ने की। इसमें गुहलाचीका के एसडीओ वेदपाल के साथ हुई मारपीट की निंदा की गई। साथ ही डीसी के जरिए सीएम को 17 मई को ज्ञापन देने का फैसला लिया। इसके लिए गुरुवार को कर्मचारी सुबह 10 बजे मानसरोवर पार्क में एकत्र होंगे। इस मौके पर नीरज छिक्कारा, संदीप धनखड़, नवीन कत्याल, वीके शर्मा, प्रवीन कुमार, मुकेश जांगड़ा, नितिन सैनी, मयंक भारद्वाज, मौजूद रहे।