नगाड़ा वादक आत्माराम का निधन
रोहतक | हरियाणवी लोक कलाकार आत्मा राम नगाड़ा का मंगलवार रात गोहाना रोड स्थित पुराना संजय नगर मोहल्ला में निधन हो गया। 56 वर्ष के आत्माराम ने लगभग 30 वर्षों तक हरियाणा व केंद्र सरकार के विभिन्न केंद्रों व विभागों में नगाड़ा बजाया। लंबे समय से बीमार होने के कारण उन्होंने कार्यक्रम करने बंद कर दिए थे। इसके चलते उनके पारिवारिक आर्थिक हालात कमजोर हो गए थे। उनके पुत्र रिंकू व प|ी कलावती ने बताया कि लगभग 3 साल से बीमार चल रहे आत्माराम की सुध लेने प्रशासन की तरफ से कोई नहीं आया, जबकि आत्माराम ने कई सरकारी विभागों के कार्यक्रम किए हैं।