फसल अवशेषों को नष्ट करके खाद के रूप में प्रयोग करने की विशेष योजना शुरू
रोहतक | कृषि विभाग द्वारा कृषि क्षेत्र में मशीनों का उपयोग कर फसल अवशेषों को नष्ट करके खाद के रूप में प्रयोग करने बारे विशेष योजना शुरू की है। इन उपकरणों का प्रयोग करके किसान बेहतर आजीविका कमा सकते है। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार ने बुधवार को जिला विकास अभिकरण के सभागार में फसल अवशेष प्रबंधन के लिए स्थापित होने वाले फार्म मशीनरी बैंकों, कस्टम हायरिंग सेंट रो बैठक में कही। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार हो। किसानों की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए। साथ ही गांव व खंड स्तर पर किसानों के लिए जागरूकता शिविरों का आयोजन किये जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी और उन्हें समृद्ध बनाने के लिए काम कर रही है। बैठक में सहकारी समिति के इंस्पेक्टर नीरज कुमार, उद्योग केंद्र से अनुदीप धनखड़ ने किसानों को समितियों के गठन बारे में जानकारी दी। उपकृषि निदेशक रोहताश सिंह, एलडीएम कार्यालय से परमजीत दुग्गल, जिला बागवानी अधिकारी सुंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
रोहतक . जिला विकास भवन में कृषि यंत्रों को लेकर जानकारी देते एडीसी अजय कुमार।