पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवक की चौथे दिन भाई और चाचा ने की शिनाख्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | कच्चा बेरी रेलवे फाटक के समीप जींद लाइन के अप ट्रैक पर 13 अप्रैल को ट्रेन से कटकर जान देने वाले युवक की शिनाख्त चौथे दिन बुधवार को भाई व चाचा ने की। शाम को जीआरपी थाना पहुंचे भाई नवीन व चाचा श्रीचंद ने चार दिन पूर्व भतीजे के लापता होने की बात कही। जीआरपी के एएसआई राजबीर सिंह ने रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने वाले युवक की पहचान बताई तो परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली। जीआरपी ने देर शाम शव परिजनों को सौंप दिया। एएसआई राजबीर सिंह ने बताया कि युवक की पहचान माता दरवाजा निवासी 24 वर्षीय दीपक पुत्र सोहनलाल के रूप में हुई है। दीपक एक होटल में खाना बनाने व पिता सोहनलाल हलवाई का काम करता है। 13 अप्रैल की शाम को वह घर से सब्जी लेने के लिए बाजार जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन वापस नहीं लौटा।

खबरें और भी हैं...