पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • कुरुक्षेत्र आयुष विवि के कुलपति को हटाने की मांग

कुरुक्षेत्र आयुष विवि के कुलपति को हटाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनवादी महिला समिति, डीवाईएफआई और एसएफआई ने बुधवार को कुरुक्षेत्र आयुष विवि के कुलपति को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। संगठनों ने डीसी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर कुलपति के खिलाफ पीसी पीएनडीटी एक्ट के तहत केस दर्ज करने की मांग की। संगठनों के सदस्यों ने सुबह मानसरोवर पार्क में इकट्ठा होकर प्रतिरोध सभा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटायर्ड प्रिंसिपल सरसिज ने की।

सभा में जनवादी महिला समिति की केन्द्रीय कमेटी सदस्य व राज्य उपाध्यक्ष जगमति सांगवान ने कहा कि आयुष विवि के कुलपति ने बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि आयुर्वेद गर्भधारण से पहले लिंग के चयन में मदद कर सकता है। यह बयान पूरी तरह से अवैज्ञानिक मानसिकता का है। पीएनडीटी अधिनियम का भी उल्लंघन करता है। एक तरफ जहां प्रदेश सरकार ने पीएनडीटी अधिनियम को प्रभावी बनाने के लिए बेटी-बचाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया है। दूसरी तरफ कुलपति पुत्र लालसा को बढ़ावा देकर पीएनडीटी अधिनियम का खुला उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे व्यक्ति का किसी संस्थान के सर्वोच्च पद पर बने रहना ठीक नहीं है।

खबरें और भी हैं...