प्रमोद कुमार रेवाड़ी के जिलाध्यक्ष बने
रोहतक | हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति की कार्यकारिणी का बुधवार को विस्तार किया गया। समिति के प्रदेशाध्यक्ष एवं भारतीय दलित पिछड़ा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया ने हरचन्दपुर बावल निवासी एवं जाटव समाज के युवा नेता प्रमोद कुमार रेवाडिय़ा को रेवाड़ी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कश्यप टिटौली, प्रदेश महासचिव कृष्ण परमार, बलजिंद्र बरवाला सहसचिव, कुमारी किरण गिल, प्रदेश सचिव राजनारायण जाटव, अमित कायत, जगदीश चन्द्र प्रमोद कुमार को सराहा।