पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • कूड़ा उठाने से रोकने आए हड़तालियों पर पुलिस का हल्का बल प्रयोग, विरोध बढ़ने पर रुकी सफाई

कूड़ा उठाने से रोकने आए हड़तालियों पर पुलिस का हल्का बल प्रयोग, विरोध बढ़ने पर रुकी सफाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक. डी-पार्क पर सफाई करने से रोकती महिला कर्मचारी पुलिस से बहस करते हुए। (दाएं) सफाई कर्मियों से विवाद के बाद वापिस जाती पुलिस।

रात 11 बजे बुलाई आपात बैठक, कूड़ा न उठाने की चेतावनी दी : कचरा उठान के वक्त पुलिस के बल प्रयोग के चलते रात 11 बजे ही हड़ताली कर्मचारियों ने आपात बैठक बुलाई। बैठक में कर्मचारियों ने शुक्रवार को मंत्री कविता जैन का पुतला फूंकने की बात कही। तय किया गया कि यदि प्रशासन ने गुपचुप दोबारा कचरा उठाने का प्रयास किया और हड़ताल को प्रभावित किया तो वे आंदोलन को सख्त करेंगे। ठेके पर लगे सफाई कर्मियों से भी समर्थन मांगा जाएगा। वहीं, ठेका कंपनी का कहना है कि पुलिस बल के साथ वे सफाई को तैयार हैं, लेकिन बार-बार हड़ताली कर्मचारी बीच में आकर काम रुकवा रहे हैं।

व्यापारी नेता और जनता ने भी हड़ताल का समाधान और सफाई की मांग की

विरोध के और भी तरीके हैं : गुलशन

पालिका बाजार एसोसिएशन के प्रधान गुलशन निझावन का कहना है कि कुछ नेताओं के बयान आग में घी डालने का काम कर रहे हैं। सफाई कर्मचारियों से उन्होंने अपील करते हुए कहा कि मानवता के लिए शहर में सफाई करें और सरकार से अपनी मांगें मनवाने के और भी तरीके हैं। शहर में बीमारी फैलती है, सभी के बच्चे चपेट में आ सकते हैं।

शहर में सफाई न होने पर महिलाओं ने सचिवालय पर दिया धरना

शहर में फैले कचरे को लेकर बेस्ट इंडिया फाउंडेशन सोसायटी की ओर कुछ महिलाओं ने लघु सचिवालय के बाहर धरना भी दिया। सोसायटी की निदेशक पूजा खटक ने बताया कि पिछले कई दिनों से शहर में सफाई न होने के कारण बीमारियां फैल रही हैं। 14 मई को डीसी को ज्ञापन भी दिया था।

दिन में नागरिक सेवा केंद्र में चला कर्मचारियों का लंगर

नगर निगम कार्यालय में धरना दे रहे कर्मचारियों के लिए गुरुवार को लंगर की भी व्यवस्था की गई। इस दौरान नागरिक सेवा केंद्र में बने कैबिन का प्रयोग लंगर बांटने के लिए किया गया। इसके चलते निगम कार्यालय में जाने वाले मुख्य गेट को भी बंद रखा गया।

सरकार निकाले समाधान : भाटिया

हरियाणा उद्योग व्यापार हित मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनिल भाटिया ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के सामने वर्तमान भाजपा सरकार लाचार और नतमस्तक हैं। जनता आज सफाई व्यवस्था बेहाल होने के कारण त्रस्त है। सरकार जल्द ही सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर गौर कर आमजन को राहत दिलाए।

खबरें और भी हैं...