सोनीपत रोड स्थित रंगशाला के पास 27 मई को सुबह 6 बजे से 9 बजे तक आयोजित की जाएगी। डीसी डॉ. यश गर्ग व एसपी जशनदीप सिंह रंधावा की अध्यक्षता में कोर कमेटी की मीटिंग हुई। राहगिरी में स्टेज पर अपनी कला प्रदर्शित करने वाले को पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। डीसी ने कहा कि राहगिरी में हर बार बच्चों द्वारा पेंटिंग बनाई जाती है। बैठक में निर्णय लिया गया है कि बेहतरीन पेंटिंग को लघु सचिवालय में लगाया जाएगा। इसके अलावा प्रतिभागियों को प्रशंसा-पत्र दिए जाएंगे। बैठक में डीएसपी डॉ. रविन्द्र, ब्रिगेडियर दीपक खुराना, कर्नल एसएस मान, आरएसओ सुभाष गुप्ता, अशोक गुलिया, दीपक जांगड़ा, अक्षय यादव, आशुतोष गुप्ता, ड़ॉ. संजय जाखड़, कपिल कौशिक, राहुल मौजूद रहे।