रोहतक। प्रदेश के सभी सरकारी, गैर सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया जून माह के प्रथम सप्ताह से शुरू होने जा रही है। इस संबंध में पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय रोहतक में गुरुवार को मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। कपेन्द्र सिंह, एसएनओ व दलजीत सिंह, एडमिशन नोडल अधिकारी ने सभी महाविद्यालयों से आए हुए स्टाफ सदस्यों को ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया की जानकारी दी। नोडल अधिकारी ने बताया मेरिट लिस्ट को सटीक बनाने को प्रोविजनल स्तर पर वेरिफिकेशन सूची जारी की जाएगी। इस सूची में शामिल छात्रों को कॉलेज में दस्तावेजों का सत्यापन करना होगा। उसके बाद कॉलेज विद्यार्थी को दाखिला देगा। उसी आधार पर मेरिट सूची जारी की जाएगी।