एमडीयू की विकास-यात्रा में पूर्व विद्यार्थियों (एलुमिनाई) को जोड़ा जाएगा। विश्वविद्यालय की ब्रांडिंग में पूर्व- विद्यार्थियों की उपलब्धियों की विशेष भूमिका है। एमडीयू के एलुमिनाई रिलेशन्स विभाग की गुरुवार को की गई बैठक में निदेशक, एलुमिनाई रिलेशन्स प्रो. राजीव कुमार ने विभागीय एलुमिनाई समन्वयकों को विभागीय एलुमिनाई गतिविधियों के बारे में दिशा-निर्देश देते हुए ये बात कही। निदेशक एलुमिनाई रिलेशन्स प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि प्रत्येक विभाग में एलुमिनाई रिकार्ड रजिस्टर व एलुमिनाई एक्टीविटी रजिस्टर की व्यवस्था की जाए। उन्होंने नैक के एलुमिनाई रिकार्ड संबंधित दिशा-निर्देश भी दिए। ज्यादा से ज्यादा लाइफ मेंबर बनाने के लिए जरूरी प्रयास करने पर प्रो. राजीव कुमार ने बल दिया। विभिन्न विभागीय समन्वयकों ने इस बैठक में अपने इनपुट दिए।
निदेशक जनसंपर्क सुनीत मुखर्जी ने प्रत्येक विभागीय एलुमिनाई समन्वयक को अपने-अपने विभाग की गतिविधियों को प्रचारित करने का आग्रह किया।