रोहतक | शहर को स्मार्ट लुक देने की एक नई पहल नगर निगम ने की है। नगर निगम की ओर से हैशटैग आई लव रोहतक बोर्ड तैयार किया गया है। ये बोर्ड मानसरोवर पार्क के मेन गेट के साथ लगाया गया है। शहरवासियों के लिए ये फोटोशूट के लिए खास जगह का तोहफा होगी। एम्सटर्डम की तर्ज पर इस डिजाइन को तैयार करवाया गया है। प्रदेश में चंडीगढ़ के बाद रोहतक ऐसे साइन बोर्ड वाला दूसरा शहर होगा। साइन बोर्ड को दिल्ली से तैयार करवाया गया है। जिसकी लागत 6 से 7 लाख रुपए है। वहीं साढ़े पांच फीट की इस साइन बोर्ड की लंबाई है। जिसमें लाइटिंग लगाकर खास बनाया जाएगा।
रोहतक. मानसरोवर पार्क के पास लगा बोर्ड।