रोहतक | जैन पब्लिक स्कूल में वीरवार को खसरा और रुबेला टीकाकरण अभियान के दौरान टीके लगाए गए। विद्यार्थियों का टीकाकरण सिविल अस्पताल की टीम ने किया। डॉ. एसपी चुघ के नेतृत्व में स्कूल में यह अभियान चलाया। इस अवसर पर जैन सभा के कैशियर राजेश जैन, स्कूल प्राचार्या आशा छाबड़ा आदि मौजूद रहे।