गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा, 3 मृत मिले, 25 को छुड़वाया
रोहतक | मायना गांव के पास पुलिस ने गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा। इसमें से तीन गोवंश मृत मिले। पुलिस ने ट्रक से 25 गोवंश को भी छुड़वाया है। इन सभी गोवंश को पहरावर गोशाला में भेजा गया है। पुलिस ने गोवंश की तस्करी के आरोप में उत्तर प्रदेश के तयूब और पंजाब के कौरा को गिरफ्तार कर लिया है। एएसआई प्रकाश चंद ने पुलिस में शिकायत दी है कि गश्त के दौरान उनको सूचना मिली थी कि मायना गांव के पास एक गोवंश से भरा ट्रक यूपी की तरफ जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने जलेबी चौक के पास पहुंचकर वाहनों की चैकिंग की गोवंश से भरा ट्रक उनके काबू आ गया।