पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • हेल्थ विवि के वीसी कालरा को एक्सटेंशन मिलने के आसार

हेल्थ विवि के वीसी कालरा को एक्सटेंशन मिलने के आसार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हेल्थ विवि के वीसी ओपी कालरा को कार्यकाल में एक्सटेंशन मिलने के आसार है। उनके काम को देखते हुए प्रदेश सरकार उनका कार्यकाल बढ़ा सकती है। दो तीन दिन में वीसी के पास अधिकारिक सूचना आ जाएगी। बताया जा रहा है कि फिलहाल एक्सटेंशन को लेकर सीएम ऑफिस में मंथन हो रहा है। बता दें कि इस माह के अंत तक वीसी का कार्यकाल पूरा हो रहा है। पहले से ही कयास लगाए जा रहे है कि वीसी को कार्यकाल में एक्सटेंशन मिल सकता है। उनके कार्यकाल में पीजीआई में ट्रामा सेंटर सहित अन्य प्रोजेक्ट शुरू किए गए है। अभी तक कोई भी उनके विरोध में नहीं आया है। उनके कार्यकाल में पूरे किये गये प्रोजेक्ट को देखते हुए प्रदेश सरकार एक्टेंशन बढ़ाने का फैसला ले सकती है। दो तीन दिन में प्रदेश सरकार की तरफ से अधिकारिक घोषणा की जा सकती है।

कमेटी में राज्यपाल के अलावा दो अन्य अधिकारी शामिल होते हैं : एक्सटेंशन मिलने की बात को इसलिए भी पुख्ता माना जा रहा है कि अभी तक कोई भी सर्च कमेटी नहीं बनी है। इस कमेटी में राज्यपाल के अलावा दो अन्य अधिकारी शामिल होते है। यह वीसी के चुनाव प्रक्रिया में शामिल होते है।

खबरें और भी हैं...