गिरावड़ के पास नहर में मिले शव मामले में खुलासा, सिर में चोट मार की गई हत्या
रोहतक | गिरावड़ गांव के पास नहर में मिले 25 वर्षीय युवक के शव के सिर में वार कर उसकी हत्या की गई। फिर शव को नहर में फैंक दिया गया। ये खुलासा गुरुवार को शव के पोस्टमार्टम में हुआ। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव गिरावड़ के ओमप्रकाश ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि गांव के पास नहर में एक युवक का शव मिला था। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि युवक के सिर में गहरे चोट के निशान है। डॉक्टरों ने विसरा रिपोर्ट जांच के लिए भेज दिया। अब पुलिस युवक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।