रोहतक | पुलिस ने बुधवार शाम 6 बजे से रात्री 10 बजे तक स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया। 323 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें ट्रिपल राइडिंग के 112 व ब्लैक फिल्म के 11 चालान किए। 16 वाहनों को जब्त किया गया। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने व अवैध शराब रखने वाले के के मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सट्टा खाईवाली करते हुए तीन व्यक्तियों को काबू किया है। जिनके पास से 3010 रुपए बरामद किया। सीआईए वन ने एक युवक को देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। इसकेे अलावा पुलिस ने शहर के होटल, ढाबों, धर्मशाला, सराय आदि स्थानों की गहनता से जांच की। एसपी जशनदीप रंधावा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिले में नशा व अवैध हथियार पर रोक लगाने के लिए हर थाना क्षेत्र की पुलिस निरंतर गश्त करें।