पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • सैमाण में दंपती के जहर निगले के मामले में एसपी से मिले परिजन

सैमाण में दंपती के जहर निगले के मामले में एसपी से मिले परिजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैमाण गांव में संदिग्ध हालात में दंपती के जहरीला पदार्थ निगलने से मौत मामले में परिजन गुरुवार को एसपी से मिले। एसपी को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि अनुज और उसकी प|ी मीनू की मौत के दौरान मीनू के मायके पक्ष से किसी प्रकार की शिकायत पुलिस में देने से मना कर दिया था। लेकिन अब अनुज के पिता, मां समेत परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ शिकायत दी है। एसपी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि इस मामले में निष्पक्ष रूप से उचित कार्रवाई की जाएगी। 28 अप्रैल को सैमाण गांव के 23 वर्षीय अनुज व उसकी प|ी मीनू ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया था। मीनू तीन माह की गर्भवती थी। दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने दोनों का संस्कार करवा दिया था। इस दौरान दोनों पक्षों में से किसी ने पुलिस में शिकायत नहीं दी थी।

खबरें और भी हैं...