पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • पंप ऑपरेटर ने महिला कर्मी से की मारपीट, दिनभर हंगामे के बाद शाम को समझौता

पंप ऑपरेटर ने महिला कर्मी से की मारपीट, दिनभर हंगामे के बाद शाम को समझौता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक सहायक के साथ गुरुवार को एक कर्मचारी ने जीपीएफ की फाइल को लेकर मारपीट कर दी। इसको लेकर कर्मचारी अपना काम बंद कर कार्यालय के बाहर बैठ गए। मामले की सूचना मिलने के बाद थाना शिवाजी काॅलोनी पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित महिला सहायक ने रिटायर्ड पंप चालक पर शिकायत में उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया हैं। महिला ने शिकायत में छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया था। इसको लेकर काफी देर तक हंगामा हुआ। कर्मचारी आरोपी को लेकर इसके बाद पुलिस रिटायर्ड कर्मी को उठाकर थाने ले गई। जहां पर कई घंटे तक हवालात में रखा। गुरुवार शाम को दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इधर थाना शिवाजी काॅलोनी प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को शाम के समय समझौता हो गया है।

खबरें और भी हैं...