सफाई कर्मचारियों के धरने में
पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि अगर यह सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है तो आने वाले संसद के मानसून सत्र में उनकी मांगों को कांग्रेस पार्टी की तरफ से पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। सांसद ने धरना स्थल में मौजूद सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में ये वादे किए थे और अब तक अपने वादों को पूरा कर देना चाहिए था मगर चार साल बाद भी वादों को पूरा नहीं करना साफ़ तौर पर भाजपा की नियत और संवेदनहीनता को दर्शाता है।