पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • हिट एंड रन : सेक्टर 4 के पास कार सवार युवकों ने पुलिस राइडर को मारी टक्कर, सिपाही घायल

हिट एंड रन : सेक्टर-4 के पास कार सवार युवकों ने पुलिस राइडर को मारी टक्कर, सिपाही घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर 4 के पास राइडर नंबर 11 पर तैनात सिपाही बुधराम को मारुति कार सवार युवकों ने रविवार रात डेढ़ बजे टक्कर मार दी। सिपाही के पैर में चोट लगने के कारण वह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए पीजीआईएमएस के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया। वहीं पुलिस ने कार युवकों को मौके पर पकड़कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

डीसी ऑफिस के सामने डिवाइडर पर चढ़ाई कार

इधर रात 12 बजे डीसी निवासी के पास कार सवार दो युवकों ने डिवाइडर पर कार चढ़ा दी। जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मौके पर पहुंची राइडर ने एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक कार सवार युवक ने नशा कर रखा था। जिस कारण यह हादसा हुआ है।

खबरें और भी हैं...