रोहतक | थाना शहर एरिया में एक महिला से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षाें के बीच जमकर मारपीट हुई। इंदिरा कॉलोनी चौकी पुलिस ने इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता रविवार देर शाम को मोहल्ला वासियों के साथ एसपी निवासी पहुंची। पीड़िता का आरोप है कि कृष्णा लाल व उसके बेटों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसके साथ मारपीट भी की।