पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • प्राध्यापक कल परीक्षा ड्यूटी का करेंगे बहिष्कार

प्राध्यापक कल परीक्षा ड्यूटी का करेंगे बहिष्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एचफुक्टो की एक बैठक रविवार को जाट कॉलेज में संपन्न हुई। मीटिंग में निर्णय लिया कि 22 मई को हरियाणा एडिड कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन और हरियाणा के सभी विश्वविद्यालयों के प्राध्यापक, पंचकूला के सेक्टर -5 शिक्षा सदन में धरना प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर एचफुक्टो के प्रधान डॉ. विकास सिवाच , सचिव डॉ. नरेंद्र चाहर, एचसीटीए के उपप्रधान प्रो. दयानंद मलिक , रोहतक जोन के प्रधान डॉ. धर्मबीर भारद्वाज, सचिव डॉ. विकास चाहर, जाट कालेज टीचर्स यूनिट के प्रधान डॉ. सूर्यप्रकाश, सचिव डॉ. अशोक उपस्थित रहे।

मांगों को पूरा करने के लिए धरने का किया आह्वान

प्रधान डॉ. विकास सिवाच व एचसीटीए के उपप्रधान प्रो. दयानंद मलिक ने बताया कि मीटिंग में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करना, एडिड कॉलेज के प्राध्यापकों को मेडिकल सुविधा प्रदान करना, पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करना, छठे वेतन आयोग की त्रुटियों को दूर करना, सीनियर व सलेक्शन ग्रेड यूजीसी के मापदंडों के अनुरूप प्रदान करना, पीएचडी व एमफिल पीएचडी की वेतन वृद्धि प्रदान करना, शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करना आदि मांगों को पूरा करने के लिए धरने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इसके लिए 22 मई को शिक्षक परीक्षा ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे।

खबरें और भी हैं...