पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • बिना हेलमेट व ट्रिपल राइडिंग के शौक ने 1 वर्ष में छीनी 250 जिंदगी

बिना हेलमेट व ट्रिपल राइडिंग के शौक ने 1 वर्ष में छीनी 250 जिंदगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेज रफ्तार, ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेट बाइक चलाने का शौक बाइकर्स पर भारी पड़ रहा है। इस जानलेवा शौक और स्टंट के चक्कर ने वर्ष 2017 में 225 सड़क हादसे हुए जिनमें 250 लोगों की जान चली गई। इन हादसों में जान गंवाने वाले अधिकतर लोग बाइक सवार थे। जिले में दर्ज हो रही एफआईआर को खंगाला गया तो सामने आएगा कि प्रतिदिन थानों में सड़क हादसों से जुड़े करीब तीन से चार केस दर्ज हो रहे है। सबसे ज्यादा सड़क हादसे शिवाजी कालोनी और थाना शहर एरिया में है।

हेलमेट पहनते तो बचती कई जान

पुलिस जांच में सामने आया कि सड़क हादसे में मारने वाले अधिकतर बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। यदि वह हेलमेट लगाकर अपना सिर बचा लेते तो शायद उनकी जिंदगी बच जाती। सिर में चोट लगने के कारण ही अधिकतर चालकों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है। इसके अलावा बाइकर्स की मौत का कारण तेज रफ्तार और ट्रिपल राइडिंग है। शहर से बाहर निकलते ही बाइक सवार तेज रफ्तार से वाहन चलाते है। तेज स्पीड वाहन चालकों पर भारी पड़ र ही है।

रोहतक. अशोका चौक पर बिना हेलमेट के जाते हुए वाहन चालक।

ये है सड़क दुर्घटनाओं के जिम्मेदार : आए दिन बड़ रही सड़क दुर्घटनाओं में जितने जिम्मेदार बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग करने वाले है। उससे ज्यादा जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य सहित अन्य विभाग है। पुलिस शहर के अंदर तो नाका लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कस रही है। लेकिन नेशनल हाइवे पर दूर दूर तक कोई पीसीआर वाहनों की जांच करती नजर नहीं आती। न ही हाइवे पर चलने वाली बाइकों की स्पीड मापकर चालान करने वाली टीम नजर आती। ऐसे में बाइक सवार खुलेआम हाइवे पर बिना हेलमेट के ट्रिपल राइडिंग और स्टेंट करते नजर आते है।

ये है आंकड़े

2016 में हाइवे समेत जिले में अलग - अलग स्थानों पर 220 हादसे जिनमें करीब 235 लोगों की जान चली गई थी। इन हादसों मरने वालाें की संख्या अब लगातार बढ़ रही है। 2017 में हादसों की संख्या 225 रही जिनमें 250 लोगों की जान गई।

अब तक कट चुके है इतने चालान : यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों में सबसे ज्यादा चालान अब बिना हेलमेट के बाइकर्स है। इस वर्ष में चार महीने में 5 हजार 198 लोगों के चालान कट चुके है। इसके अलावा अवर स्पीड के 22069 चालान व ड्रिंक एंड ड्राइविंग के 227 चालकों के चालान किए गए है।

ट्रैफिक नियमों के बारे में लोगों को जागरूक करने के पुलिस निरंतर अभियान चला रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के निरंतर चालान किए जा रहे है। -डॉ. रवींद्र, डीएसपी, हैड क्वार्टर।

खबरें और भी हैं...