पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

18 जगह मिला डेंगू और चिकनगुनिया का लारवा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ विभाग की तरफ से रविवार को जिला मलेरिया अधिकारी अनुपमा मित्तल के नेतृत्व में एंटी लारवा एक्टिविटी अभियान चलाया गया। अभियान के तहत शहर में 18 जगह पर डेंगू और चिकनगुनिया का लारवा मिला। अभियान सोमवार को चलेगा।

अभियान के तहत 2570 घरों में कूलर, गमलों सहित अन्य जगहों पर चेकिंग की गई। जांच के दौरान साईंदास कॉलोनी, सैनीपुरा, शीतलनगर, अशोक नगर, पुराना आर्यनगर, कमला नगर, सेक्टर चार, सेक्टर 26, जसबीर कॉलोनी, कबीर कॉलोनी, विशाल नगर, देव कॉलोनी, जनता कॉलोनी, एमडीयू कैंपस और गांधी कैंप सहित अन्य जगहों पर लारवा मिला। विभाग की तरफ से सभी को नोटिस जारी कर साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान स्वास्थ विभाग कर्मचारी, आशा वर्कर और सुपरवाइजर ने बताया कि कूलर में पानी को बदलते रहे, पक्षियों के बर्तन में रखे पानी को भी बदलते रहे और पानी को खुले में न रखे। विभाग की तरफ से अभी तक जिलेभर में शहर व ग्रामीण क्षेत्र में 35,865 घरों पर जाकर जांच की गई है। इसके अलावा 21,703 कूलर भी जांचें। विभाग की तरफ से लगातार अभियान को चलाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...