रोहतक | सैनी बीएड कॉलेज में रविवार को सैनी एजुकेशन सोसायटी के प्रधान धर्म सिंह दहिया पैनल के कॉलेजियम सदस्यों की एक बैठक हुई। बैठक में अब तक हुए सभी विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा हुई। प्रवक्ता श्याम कटारिया ने कहा कि भविष्य में भी विकास कार्यों को लेकर आम सभा का आयोजन कर सभी कार्यों को सदस्यों के साथ समीक्षा की जाएगी। बैठक में सचिव जगदीश सैनी, सह सचिव जितेंद्र सैनी, उप प्रधान रोहताश सैनी, कोषाध्यक्ष बुद्धराम मौजूद रहे।