रोहतक | अखिल भारतीय महासभा की एक मीटिंग रविवार को मानसरोवर पार्क में हुई। मीटिंग में प्रोफेसर सुरेंद्र शर्मा ने एचएसएससी की परीक्षाओं में ब्राह्मण समुदाय की भावनाएं आहत करने वाला सवाल पूछे जाने के मुद्दे पर कहा कि सही समय पर सीएम ने फैसला लेकर ब्राह्मण समाज का मान रखा है। मीटिंग में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणधीर भारद्वाज, राजकुमार दिमाना, एडवोकेट सत्यनारायण कौशिक, प्रधान रामकरण अत्री, सतीश पहरावर, मास्टर हरिकिशन, श्रीभगवान, आशुतोष, बिजेंद्र, ईश्वर, एमपी कौशिक, राजेंद्र मौजूद रहे।