कुरुक्षेत्र | केयू ने 7 विश्वविद्यालयों की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के तहत पीजी पाठ्यक्रमों में होने वाले दाखिले के लिए अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी है। ऑनलाइन दाखिले के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस बार केयूके एडमिशन डॉट इन नाम से विशेष वेबसाइट तैयार की है। विद्यार्थी 21 मई से 15 जून तक केयू के तहत होने वाले दाखिलों के लिए आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक शाखा के उप कुलसचिव डॉ. जयवीर ने बताया कि एमकॉम, एमए अर्थशास्त्र, एमए बिजनेस इकोनॉमिक्स, एमबीए बजटिड, एसएफएस व जनरल, एमबीए ऑनर्स, एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स दो वर्षीय, एमए जनसंचार एवं पत्रकारिता, एमएससी जनसंचार, एमए जनसंचार, एलएलएम, एमए राजनीति शास्त्र, एमए लोक प्रशासन, एमए अंग्रेजी, एमए हिंदी, एमए इतिहास, एमए भूगोल, एमएससी भूगोल, एमपीएड, एमपीईएस, एमए मनोविज्ञान, एमएससी मनोविज्ञान, एमए अप्लाइड मनोविज्ञान, एमए सोशलॉजी व मास्टर ऑफ सोशल वर्क के पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन करेगा। यप्रवेश परीक्षा 21 से 26 जून तक चलेंगी। काउंसलिंग 10 से 19 जुलाई तक चलेगी और कक्षाएं 21 जुलाई से शुरु होंगी। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, एमडीयू रोहतक, महिला विश्वविद्यालय खानपुर, चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय भिवानी, आईजी यूनिवर्सिटी मीरपुर, सीडीएलयू सिरसा और सीआरएसयू जींद में संयुक्त परीक्षा के आधार पर दाखिले होंगे।