पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दिनभर मस्जिदों में गूंजी कुरान की आयतें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रमजान-उल-मुबारक का पहला रोजा शुक्रवार को पूरी शिद्दत के साथ रखा गया। रमजान माह के पहले जुमा पर सुबह सहरी के बाद रोजेदारों का पूरा दिन अल्लाह की इबादत में बीता तो शाम को शहर की मस्जिदों और घरों में इफ्तारी का दौर चला। शाम के समय रोजेदारों ने अपने घरों में रोजा खोलकर अल्लाह का शुक्रिया किया। रमजान माह की शुरुआत में ही पहला जुमा आने पर मुस्लिम समुदाय के लोग खुश हो गए। इसलिए पहले रोजे पर रोजेदारों की संख्या भी ज्यादा रही। दिनभर मस्जिदों में कुरान की आयतें गूंजी और दोपहर 2 बजे नमाज के समय मस्जिदों में भीड़ उमड़ी। नमाज के बाद रोजेदारों ने एक-दूसरे को गले लगाकर रमजान माह की मुबारकबाद भी दी।

रोहतक. चमेली मार्केट में शीशेवाली मस्जिद में नमाज करते रोजेदार।

आज सहरी होगी 3:54 बजे

रमजान माह का दूसरा रोजा शनिवार को होगा। इस दिन सहरी सुबह 3:54 बजे शुरू होगी और शाम को 7:11 बजे इफ्तार होगा। किला रोड स्थित लाल मस्जिद के इमाम सैय्यद मोहम्मद तसलीम ने बताया कि दुनिया के हर मजहब में रोजा यानि व्रत की खास अहमियत होती है। इसे पूरे नियमों से रखा जाता है। उन्होंने बताया कि यह महीना सब्र का है और सब्र का बदला जन्नत है। यहां आकर सभी कर्मों का फल मिलता है।

खबरें और भी हैं...