द्वितीय मंगलराम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के नाक आउट राउंड में शुक्रवार को हरियाणा एकेडमी ढासा बार्डर बनाम सोनीपत लिटिल एंजल टीम के मध्य अंतिम मैच जींद रोड पर राजेंद्र गोयल क्रिकेट मैदान पर खेला गया। हरियाणा लिटिल एंजल टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। ढासा बार्डर की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे अवनीश सुधा ने 58 गेंदों पर 61 रन, मनीष रौतेला ने 65 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली। 40 ओवर में पूरी टीम 190 रन पर ऑल आउट हो गई। लिटिल एंजल टीम की ओर से सागर शर्मा ने आठ ओवर में 32 रन देकर पांच विकेट, हर्ष गर्ग ने आठ ओवर में 28 रन देकर दो विकेट और प्रशांत दहिया ने छह ओवर में 28 रन देकर दो विकेट हासिल किए। लिटिल एंजल की टीम 40 ओवर में नौ विकेट गवांकर 183 रन ही बना सकी। टीम की तरफ से मोहित सहरावत ने 61 गेंदों पर 74 रन, सागर दहिया ने 44 गेंदों पर 32 रन, अभिषेक सांगवान ने 40 गेंदों पर 22 रन का योगदान दिया। हरियाणा एकेडमी की ओर से जतिन सैनी ने आठ ओवर में 28 रन देकर दो विकेट, अवनीश सुधा ने आठ ओवर में 29 रन देकर दो विकेट, स्पर्श ने आठ ओवर में 28 रन देकर दो विकेट हासिल किए। हरियाणा एकेडमी ने सात रन से मैच जीत लिया। अवनीश सुधा को मैन आफ द मैच चुना।