पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • पीजी लाइफ में रिसर्च की अहम भूमिका : कुलपति डॉ. कालरा

पीजी लाइफ में रिसर्च की अहम भूमिका : कुलपति डॉ. कालरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग की ओर से शुक्रवार को पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ डेंटल साइंसिज में लेक्चर थियेटर में पीजी छात्रों के लिए पीजी ओरिएंटेशन कम सीडीई कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि हेल्थ विवि के कुलपति डॉ. ओपी कालरा ने किया। कुलपति कालरा ने कहा कि पीजी लाइफ में रिसर्च की बहुत अहम भूमिका होती है। विद्यार्थियों को अधिक से अधिक रिसर्च करनी चाहिए, ताकि मरीज को उच्च गुणवत्ता का उपचार मुहैया करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि पीजी को बॉयोस्टेटिक्स के बारे में पता होना जरूरी है। प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी ने कहा कि एमडीएस की प्रवेश परीक्षा में टॉप 10 में आने वाले 3 छात्रों ने पीजीआईडीएस में दाखिला लिया हैं। यह गर्व का विषय है। कार्यक्रम में एम्स बॉयोस्टेटिक्स विभागाध्यक्ष डॉ. आरएम पांडे ने रिसर्च मैथोडोलॉजी और बॉयोस्टेटिक्स के बारे मे बताया। पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. मंजूनाथ ने बताया कि कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्षीय पीजी ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ.एचके अग्रवाल, डीन एकेडमिक अफेयर डॉ. रोहताश यादव, डॉ.एससी नरूला, डॉ. रितू, डॉ. वीरेंद्र, डॉ. रेखा, डॉ. कनिका आिद मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...